अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना परिसर में पुस्तक मेला लगाया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पंहुचे।
पुस्तक मेला आयोजित
मिली जानकारी के अनुसार परिसर के पुस्तकालय में पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न पुस्तकें लगाई गई हैं। यह पुस्तक मेला दो दिन के लिए आयोजित किया जा रहा है। आज भी पुस्तक मेला लगेगा। बताया कि इनमें समाज, इतिहास, विज्ञान, भूगोल आदि विषयों से जुड़ी किताबें शामिल हैं। बड़ी संख्या में छात्र पंहुच रहें हैं।