अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 18 व 19 फरवरी को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सेमिनार आयोजित हो रहा है।
सेमिनार का आयोजन
बताया गया है कि क्लाइमेट चेंज एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज इन हिमालयन रीजन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार होगा। इस सेमिनार में जीबी पंत संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल, यूओयू के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी आदि लोग उपस्थित रहेंगे।