अल्मोड़ा: दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन, अल्मोड़ा टीम रहीं विजेता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय उत्तराखंड विद्यायली अंडर-17 बालिका वर्ग की दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

खेल प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता का बीते कल शनिवार को समापन हो गया है। उत्तराखंड शिक्षा की ओर से आर्मी खेल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा पौढ़ी और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा की बालिकाओं ने पौढ़ी की टीम को 2-0 के अंतर से हराया।इस मौके पर मुख्य अथिति पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और केशर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।