अल्मोड़ा: सक्षम प्रांत उत्तराखंड का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न, जिला कार्यकारिणी का भी गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 8 सितंबर 2024 को सक्षम प्रांत उत्तराखंड का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर संपन्न हुए दो सत्रों में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा.जे. सी. दुर्गापाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नेत्र रोग के लक्षण, उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं एवं उनके निदान के बारे में विस्तार पूर्वक एक कृत्रिम नेत्र द्वारा आंख के संपूर्ण भागों के बारे में समझाया।
✴️✴️द्वितीय सत्र की शुरुआत 91 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदरणीय आनंद सिंह बिष्ट के आशीर्वचनों से हुआ।
✴️✴️सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रथम दिवस का समापन किया गया।

दिव्यांगताओं के बारे में विस्तृत रूप से समझाया

द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में उपस्थित दायित्वधारीयों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर, संघटना सुक्तम, सक्षम दृष्टिकोण एवं परिकल्पना पढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संगठन मंत्री चंद्रशेखर द्वारा समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल का शाब्दिक अर्थ बताते हुए सक्षम की पूरी व्याख्या का वर्णन किया। उन्होंने सक्षम के विभिन्न सात प्रकोष्ठों एवं सात आयामों में सम्मिलित विभिन्न 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। ✴️✴️इसी क्रम में चौथे सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी.पंत द्वारा अल्मोड़ा में निवासरत दिव्यांगों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए भविष्य में भी दिव्यांगों के सहायतार्थ हर प्रकार से कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
✴️✴️पांचवे सत्र में मातृ संगठन से आए हुए विभाग प्रचारक प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने सक्षम के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसके प्रचार प्रसार के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

थैलिसिमिया जागरूकता अभियान 2024 के पोस्टर का विमोचन

डॉ. ललित मोहन उप्रेती एवं महेश पंत द्वारा बनाये गये (प्राणदा प्रकोष्ठ ) थैलिसिमिया जागरूकता अभियान 2024 के पोस्टर का विमोचन किया गया। 

जिला कार्यकारिणी का गठन

इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें प्रीति गोस्वामी  को अध्यक्ष, भुवन भट्ट  को सचिव, रमेश सिंह खनायत को कोषाध्यक्ष, महेश उप्रेती एवं पनी राम को उपाध्यक्ष तथा राजेंद्र सिंह नेगी जी को सहसचिव का दायित्व सौंपे गए।