अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
दो लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक राजपुरा निवासी रुपेश कुमार (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद दो दिन पहले घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ मंगलवार को वह अस्पताल के बाहर बेहोशी की हालत में मिले और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे मामले में सोमवार की देर रात तल्ला जोशीखोला निवासी जगदीश चंद्र जोशी (80) को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।