अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में फ्रेशर पार्टी में हुए झगड़े व मारपीट मामले में दो युवकों को अदालत से जमानत दे दी गई है। जिसमें मारपीट के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला की अदालत ने अभियुक्त आशीष जोशी पुत्र गिरीश चंद्र जोशी, निवासी चौघानपाटा अल्मोड़ा और दीपक सिंह सिराड़ी पुत्र हरीश सिंह सिराड़ी, निवासी सिराड़ अल्मोड़ा की जमानत याचिका स्वीकार की। दोनों युवकों को बीते बुधवार देर शाम जमानत दी गई।
जानें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता महेश चंद्रा ने बताया कि 27 फरवरी 2023 को एसएसजे परिसर के विधि संकाय में फ्रेशर पार्टी के बीच दो गुटों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था, कि लाठी डंडे और धारदार हथियार तक चल गये थे। इसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे। एक घायल छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आशीष जोशी, दीपक सिराड़ी और राहुल बिष्ट के खिलाफ जान से मारने की कोशिश करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष जोशी और दीपक सिराड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अदालत का फैसला
अभियुक्तों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य व गहावों का परिसीलन कर न्यायालय ने अभियुक्तों की जमानत याचिका स्वीकार की।