अल्मोड़ा: यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने की प्रेस वार्ता, किया ऐलान- प्रदेश के सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज गुरूवार को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने एक प्रेस वार्ता की।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों का किया ऐलान

जिसमें नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष कुकरेती ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज्य को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को माफिया के हवाले कर दिया गया। वहीं, मूल निवास, भू-कानून और गैरसैंण राजधानी जैसे मुद्दों को दबा दिया गया। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरकारें पूरी तरह विफल रही हैं। अंकिता हत्याकांड, बेरोजगार आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं में नकल जैसे मामलों में यूकेडी ने लगातार जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष किया।

प्रेस वार्ता के बाद यूकेडी ने बाजार में निकाला जुलूस

उन्होंने ऐलान किया कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा और एक बूथ दस युवा के नारे के साथ संगठन को मजबूत किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश नाथ गोस्वामी, दीपा जोशी, किरन मेहरा, रघुवीर भाकुनी, पंकज व्यास, चंदन सिंह, गोपाल मेहता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।