अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी का आज गुरुवार को अल्मोड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
किया यह आह्वान
इस मौके पर नगर के गांधी पार्क में आयोजित सभा के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। पेपर लीक, भ्रष्टाचार से युवा त्रस्त है। वहीं, बाहरी व्यक्तियों को उत्तराखंड में रोजगार दिया जा रहा है। जिससे यहां का युवा हताश है। कहा कि अगर उत्तराखंड का सर्विंग विकास नहीं हो रहा है तो उसके लिए स्थाई राजधानी गैरसैंण ना होना बहुत बड़ा कारण है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में मूल निवास 1950 लागू करने, उत्तराखंड की संस्कृति, भाषा जैसे मुद्दे और आने वाले समय में उत्तराखंड में यहां के निवासियों पर अपने अस्तित्व को बचाने जैसी बातों को रखा। उन्होंने उत्तराखंड में युवाओं को यूकेडी में जुड़ने का आह्वान किया।
रहें मौजूद
इस मौके पर यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप रावत, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह रावत, महिला जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, जिला महामंत्री आनंद बोरा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, आयुष रावत, गौरव जोशी, रवि नेगी, पंकज कपकोटी, विनीत बोरा, राजेंद्र मलकानी, किरन मेहरा, सुजीत टम्टा, जगदीश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।