अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। क्वारब की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को उत्तराखंड लोक वाहिनी ने क्वारब की जर्जर हालत व घटिया निर्माण पर चिंता जताई है।
की यह मांग
इस संबंध में एक बैठक की। जिस पर इस मामले में दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। मालरोड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि क्वारब की समस्याओं को लेकर जनता बीते एक साल से परेशान है। व्यवसाय में मार्ग अवरुद्ध होने से गंभीर रूप से गिरावट है। आमजन आपात स्थिति में भी कई किलोमीटर अतिरिक्त जाने के लिए मजबूर हो रहा है। जिससे जान माल की हानी भी संभव है। कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन से क्वारब का स्थाई समाधान निकालने की मांग की।
हुई यह चर्चा
उत्तराखंड के जननायक डा. शमशेर सिंह बिष्ट की सातवीं पुण्यतिथि पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि आगामी 22 सितम्बर को पुण्यतिथि पर ‘शमशेर का समय और वर्तमान परिदृश्य’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।
रहें मौजूद
इस बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, अजयमित्र सिंह बिष्ट, बिशन दत्त जोशी, रेवती बिष्ट, अधिवक्ता अजय मेहता, डॉ. दयाकृष्ण कांडपाल आदि मौजूद रहे।