अल्मोड़ा: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत
राजकीय संग्रहालय में लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग ने आज अल्मोड़ा के राजकीय संग्रहालय में अभिलेख प्रदर्शनी लगाई है। अभिलेख प्रदर्शनी का उद्देश्य कुमाऊं व गढ़वाल के ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिपि बद्ध रिकार्ड से आम लोगों को जोड़ना है।

सभी जिलों में लगाई जा रही प्रदर्शनी

इस अवसर पर नैनीताल के क्षेत्रीय अभिलेख आधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड के सभी जिलों में अभिलेखीय प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी दी जा सके।

अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानने को मिल रहा

अल्मोडा के एस एस जे परिसर के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानने को मिल रहा है।