अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिशाषी अभियंता से की गई वार्ता

आज आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर में और ग्रामीण क्षेत्र कसार देवी, तलाड, खत्याडी,न्यू इंद्रा कॉलोनी,सरकार की आली,शैल में पेयजल की आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के कार्यालय में जाकर अधिशाषी अभियंता से वार्ता की।

पानी की आपूर्ति सही नही हुई तो मजबूरन आंदोलन के लिए होना पड़ेगा बाध्य

उनका कहना है कि नगर में और ग्रामीण क्षेत्रों में अगले दो दिनों में पानी की आपूर्ति ठीक हो जाएगी।
साथ ही आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ ने विभाग को सचेत किया है की यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सही नही हुई तो उनको मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ये रहे उपस्थित

वार्ता में अखिलेश टम्टा प्रदेश प्रवक्ता, शिबू मेहरा,अरुण तिवारी,नवीन चंद्र,दिनेश कुमार,योगेंद्र अधिकारी,चंद्रकला,प्रेमा देवी,रजनी आर्य,आशा देवी,भावना देवी,आयशा,लीला देवी आदि लोग उपस्थित रहे।