अल्मोड़ा: आप यूथ विंग जिला अध्यक्ष सोहित भट्ट के नेतृत्व में चौघानपाटा बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यालय के सामने अल्मोड़ा विधानसभा में किया गया प्रदर्शन

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष यूथ विंग सोहित भट्ट के नेतृत्व में चौघानपाटा बीजेपी जिला अध्यक्ष कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विधायक से पांच सालों में क्षेत्र में किए 5 काम गिनाने के लिए प्रदर्शन किया।

प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है

आप जिला अध्यक्ष यूथ विंग सोहित भट्ट ने कहा की आज प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल है, बेरोजगारी भाजपा नेताओं के बैंक बैलेंस की तरह बढ़ती जा रही है, महंगाई बेकाबू हो चुकी है, डीजल और पेट्रोल का दाम रोज नए इतिहास लिख रहे है। भाजपा नेता आँख बंद करके अपनी खुद की पीठ खुद थपथपा रहते है। इसलिए आज हम चौघानपाटा में भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यालय के सामने और सभी 70 की 70 विधानसभा में आप कार्यकर्ता सभी विधायकों से उनके और केंद्र सरकार के पांच काम गिनाने की मांग कर रहे है।
अगर हम अल्मोड़ा विधानसभा की बात करें तो इसकी बदहाली किसी से छुपी हुई नही है, जनता दोनों ही दलों के विधायकों से परेशान हो चुकी है। विधानसभा की जनता विधायक जी को ढूंढ रही है, विधायक जी है कि मिलते ही नही। कोरोनाकाल की महामारी में विधायक जी ने अपने घर से बाहर आ कर अपनी जनता की सुध लेने की कोशिश भी नही।

जनता को आप आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार विकल्प मिल गया है

पिछले 20 वर्षो से भाजपा और कांग्रेस जनता को छलती रही है जनता तब भी सब कुछ समझ रही और आज भी सब कुछ समझ रही है लेकिन तब विकल्पहीनता के कारण कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को चुन रही थी लेकिन अब ऐसा नही अब जनता को आप आदमी पार्टी के रूप में एक ईमानदार विकल्प मिल गया है। अल्मोड़ा की जनता का मिलता अपार स्नेह इस बात का गवाह है।

2022 का चुनाव उत्तराखंड के नव निर्माण का चुनाव है: पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत

पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत ने कहा की 2022 का चुनाव उत्तराखंड के नव निर्माण का चुनाव है। 2022 में अल्मोडा  की जनता दोनों ही दलो को सत्ता से बेदखल कर कर्नल अजय कोठियाल जी को नव निर्माण की कमान सौपने जा रही है। जनता को यकीन है प्रदेश का विकास कर्नल कोठियाल जैसा देश भक्त फौजी की कर सकता है। उन्होंने आगे कहा की अल्मोड़ा में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी किसी भी मुद्दे को देखेंतो पिछले 5 सालों में कोई कार्य नहीं हुआ है और जनता पिछले 20 सालों की इन भांग्रेस की सरकारों से परेशान हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है।

यह लोग रहे मौजूद

इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहित भट्ट के साथ पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष कल्पित रावत, दिनेश कुमार, सुधीर, योगेंद्र अधिकारी, पंकज जोशी, अरुणोदय तिवारी, एन एल शाह, जगमोहन फर्तियाल, प्रकाश कांडपाल, मोहित बिष्ट, देवेश बोरा, हिमांशु बोरा, हिमांशु पांडे, सागर बोरा, अमन कुमार, धीरज ढैला, नीरज कुमार, विशाल, नितिन, किरन, ललिता, मनीषा, रवीना आदि आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।