अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में सुषमा स्वराज अवॉर्ड उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा की महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सुषमा स्वराज अवॉर्ड उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायतों का नेतृत्व कर रहीं महिलाओं को भी किया सम्मानित

भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा द्वारा स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने सभी महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मातृशक्ति का सम्मान करने में पार्टी कतई पीछे नहीं रहेगी।इसी के साथ उपस्थित महिलाओं में कई महिलाएं जो अपने ग्राम पंचायतों का नेतृत्व कर रही हैं उनका भी सम्मान किया।

33% पंचायत व पार्टी में आरक्षण कर महिलाओं को आगे करने के लिये दिया धन्यवाद

महिला मोर्चा की पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष बागेश्वर जिला प्रभारी महिला मोर्चा दीपा आर्या ने सरकार के द्वारा मातृशाक्ति के सम्मान  लिए 33% पंचायत व पार्टी में आरक्षण कर महिलाओं को आगे करने के लिये  धन्यवाद दिया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में करने वाली महिलाओं का सम्मान किया।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में गंगा बिष्ट,स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. प्रीति पंत, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में डा०वसुधा पंत मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहीं  कंचना तिवारी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के रूप में चंपा पांडे, मौन पालन कर स्वरोजगार करने करने के लिए कमला भट्ट, ऐपण कला क्षेत्र में काम करने  के लिए नमिता तिवारी, मशरूम उत्पादन कर स्वरोजगार करने के लिए पार्वती बिष्ट, सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली लता पांडे,उचित शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. भीमा मनराल को सम्मानित किया।  खेलकूद के क्षेत्र मे हीरा कनवाल, स्वरोजगार के क्षेत्र में काम करने के लिए निर्मला फर्त्याल, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मनोरमा जोशी को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित गण

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की कार्यक्रम की सह संयोजक रेखा आर्या,महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, अजित कार्की, ,राजेन्द्र बिष्ट,गोविन्द मटेला,नगरध्यक्ष अमित साह मोनू,अंजलि शर्मा ,तारा जीना ,रमा जोशी, राजा खान,अर्जुन बिष्ट,मनोज जोशी, दर्शन रावत,जगत तिवारी, चंदन बहुगुणा, जगत भटृ, प्रेम लटवाल ,मुदस्सर सलमान अंसारी, मीना खडा़ई, ललिता ढेला, लता तिवारी राधिका जोशी, गंगा जोशी, इंदिरा बिष्ट, पूनम जीना, भवानी, शोभा वाणी, हेमा वाणी, गोविंदा खन्नी, कमला बिष्ट, रूपा वाणी,संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट,नरेन्द्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।