अल्मोड़ा: भाजयुमो के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों में किया जनसंपर्क

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने  माल रोड, हुक्का क्लब, सैलाखोला क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।

प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की

साथ ही भारतीेय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर चन्दन बहुगुणा ने कहा की मतदाताओं में नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर भारी उत्साह है। अल्मोड़ा लोकसभा में भाजपा रिकॉर्ड मतो से विजयी होगी।

यह लोग रहें उपस्थित

जनसम्पर्क के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपक वर्मा, सुधांशु साह  जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी, नगर महामंत्री पारस कांडपाल,नगर मंत्री मोहित बिष्ट, प्रेम डालाकोटी, रवि कुमार, संजय भट्ट, नगर सोशल मीडिया प्रभारी खजान पांडे आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।