अल्मोड़ा: परेशानी का सबब बनी क्वारब की पहाड़ी का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- मार्च के अंतिम सप्ताह तक सुचारू होगी आवाजाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। परेशानी का सबब बनी अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाइवे क्वारब की पहाड़ी का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने स्थलीय निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा एनएच और लोनिवि अधिकारियों के साथ क्वारब पहुंचे।

कहीं यह बात

जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से समस्या के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की कार्यप्रगति भी देखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही सुचारू कर ली जाएगी। पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुराने मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण विभागीय स्तर पर तकनीकी चुनौतियां आ रही थीं। इस संबंध में उत्तराखंड शासन के सचिव, लोक निर्माण विभाग से विस्तृत वार्ता कर शीघ्र समाधान और आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बतया कि क्वारब के वैकल्पिक मार्ग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल प्रथम सप्ताह तक सभी वाहनों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण और पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से कराया जाएगा।