अल्मोड़ा: अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में बीते तीन माह पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-घाट-पनार के ग्राम गौली में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी थी।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के शैल एनटीडी निवासी दीपा मेहरा ने दन्यां थाने में टक्कर मारने वाले अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी। कहा कि तीन माह पूर्व 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर वह पिथौरागढ़ स्थित अपने मायके से स्कूटी से अल्मोड़ा घर वापस लौट रही थी। अल्मोड़ा-घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर बाद दन्यां के पास ग्राम गौली में विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार के अज्ञात चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी छिटक कर खाई में जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लोगों ने उसे खाई से निकाल कर धौलादेवी स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे रीढ़ की हड्डी और कमर में गंभीर चोट की जानकारी दी।

मुकदमा दर्ज

जिसके बाद अबमहिला ने दन्या थाने पहुंच कर तहरीर दी। अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।