अल्मोड़ा के धौलछीना में आज दिनांक 15.04.2024 को वाहन संख्या- UK04-G-0641 ऑल्टो कार जो गंगोलीहाट से भीमताल की तरफ जा रही थी। धौलछीना कसाड़ बैंड के पास असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें कुल 04 लोग सवार थे।
हादसे में दो की मौत
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। वही एक और घायल व्यक्ति प्रमोद पंत की बेस हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक भाई बहन बताए गए हैं। वहीं अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा हैं।
मृतक का विवरण
1 रेखा उप्रेती पत्नी सुबोध उप्रेती नि० तल्लीताल नैनीताल उम्र 65 वर्ष
2 प्रमोद चंद पंत पुत्र गंगा दत्त पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 55 वर्ष।
घायलों का विवरण
1 दीपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत नि० जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंहनगर उम्र 52 वर्ष
2 सुशमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत नि० डांट भीमताल उम्र 50 वर्ष