अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में
आज बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने
जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में डीएम आलोक कुमार पांडे ने कहा कि जिन मामलों में वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया होनी है वह पोर्टल के माध्यम से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों को पोर्टल पर अपलोड करते हुए सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें। डीएम ने कहा कि जिन योजनाओं में विवाद की स्थिति है वहां प्रशासन को अवगत करते हुए प्रकरणों का समाधान करें। साथ ही जिन कार्यों में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही की जा रही है वहां ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रहें मौजूद
इस बैठक में सीडीओ दिवेश शाशनी, अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन दीपक मालिक अन्य अधिकारी मौजूद रहे।