अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं जारी है।
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई सम्पन्न
जिसमें बीते कल शुक्रवार को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटर की कंप्यूटर विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 6856 में से 6788 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 68 अनुपस्थित रहे। जबकि इंटर कंप्यूटर विज्ञान में कुल आठ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।