अल्मोड़ा: उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने किया योग शिविर का आयोजन, नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का किया आह्वान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा द्वारा आज प्रातः हेमवती नंदन बहुगुणा अल्मोड़ा स्टेडियम मे आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर का आयोजन किया गया।

योग का बताया महत्व

इस वर्ष के थीम “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ” को समर्पित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य संवर्धन और जागरूकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। शिविर में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री. कमल वर्मा ने उपस्थित बैंक कार्मिकों एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

किया गया प्रतिभाग

इस अवसर पर विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा एवं उसके अंतर्गत कार्यरत शाखाओ के कार्मिको  एवं उनके पारिवारिक सदस्यो द्वारा प्रतिभाग किया गया।