अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल के शिष्टमंडल ने सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा से शनिवार को मुलाकात की।
इस वजह से मरीजों को हो रहीं दिक्कतें
इस मौके पर दल के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि करोड़ों की लागत से मेडिकल काॅलेज बनाया गया। इसके बावजूद अभी तक यहां रक्त कोष नहीं स्थापित हुआ। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि खून के लिए मरीजों को जिला चिकित्सालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में इमरजेंसी के समय मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी
जिस पर उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर ब्लड बैंक का संचालन शुरू नहीं किया गया तो मजबूरन वह लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
रहें मौजूद
इस मौके पर केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, मोहित साह, प्रमोद जोशी, मनोज, वैभव जोशी, दिनेश कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।