अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट के बग्वालीपोखर के तामाखानी और मनेला गांव के ग्रामीणों ने गड़ती गधेरे में हॉटमिक्स प्लांट के संचालन का विरोध किया है।
ग्रामीणों ने जताया विरोध
जिस पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अन्य गांवों के ग्रामीण भी प्लांट का विरोध कर चुके हैं। यदि इसके संचालन की अनुमति मिली तो इससे बच्चे और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा और पर्यावरण भी दूषित होगा। गड़ती गधेरे में पर निर्माणाधीन हॉटमिक्स प्लांट पर तामाखानी और मनेला के ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग के बाद एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार लीना चंद्रा मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचे।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर प्रकाश सिंह भंडारी, नीमा रौतेला, बीना कांडपाल, हीरा सिंह नेगी, भूपाल सिंह रावत, हेमंत सिंह नेगी, जसवंत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।