अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब है।
मरीज परेशान
यह मशीन दो तीन दिनों से खराब है। इस वजह से अस्पताल में जांच ठप है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि सॉफ्टवेयर में दिक्कत आने से मशीन काम नहीं कर रही है। यहां हर रोज विभिन्न क्षेत्रों के 10 से अधिक मरीज सीटी स्कैन जांच के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मशीन का साथ न मिलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है।