अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। आज भी जमकर बारिश हो रही है। वहीं बारिश के बाद जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
बारिश से बढ़ी परेशानी
मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद जिले में सौधार-पनुवाद्योखन, पीपना-डंगूला, बल्मरा-तल्ली चनोली, पोखरी-मेरगांव सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद है। जिससे छह हजार की आबादी प्रभावित है।