अल्मोड़ा: 07 अगस्त को नगरपालिका सभागार में सम्मानित कार्यक्रम का होगा आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ इन्हें किया जाएगा सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में वर्ष 2023 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को दिनांक 07 अगस्त 2023, सोमवार को दोपहर 1.00 बजे नगर पालिका सभागार में सम्मानित किया जायेगा‌।

इन्हें भी किया जाएगा सम्मानित

साथ ही इस अवसर पर उत्तराखण्ड की शान, राष्ट्रगौरव अर्न्तराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी०के० सैन एवं अर्न्तराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट साउथ एशिया बाॅडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता शुभम मेहरा को पालिका द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

समारोह कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध

जिस पर अल्मोड़ा नगर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक / राजनीतिक व पत्रकार संगठनों से अनुरोध किया है कि उक्त प्रतिभा सम्मान समारोह में यथासमय उपस्थित होकर छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन करें।