अल्मोड़ा: “मेरी माटी मेरा देश” अभियान: एसएसपी ने पुलिस बल को दिलाई पंच प्रण शपथ, वीर शहीदों की स्मृति पर किया दीप प्रज्ज्वलित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आजादी का अमृत महोत्सव के क्रम में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक- 14.08.2023 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पंच प्रण शपथ दिलाई गयी।

वीर शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की

इसके उपरांत एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा वीर शहीदों के सम्मान में उनके शिलाफलकम के समक्ष दीप प्रज्जवित कर पुष्पाजंली अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा भी वीर शहीदों के शिलाफलकम पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना/चौकी, पुलिस लाईन व फायर स्टेशनों में अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा पंच प्रण शपथ ली गई l

जनमानस को किया जागरूक

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी कार्यक्रमों को भव्य तरीके से आयोजित कर आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हुए उनको देश प्रेम के लिए जागरुक कर अभियान को सफल बनाना हैं।