अल्मोड़ा: स्वतंत्रता दिवस पर उपवा ने कराई विभिन्न प्रतियोगिताएं, बच्चों की अठखेलियों ने मोहा दर्शकों का मन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपवा अध्यक्ष, उत्तराखण्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवार के बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

नन्हे मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिता में मोहा दर्शकों का मन

जिसमें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के मध्य जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की अठखेलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

महिलाओं ने भी किया प्रतिभाग

इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला कर्मचारियों के मध्य भी रस्सा कस्सी व कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। बताया कि प्रतियोगितायों में विजेता बच्चों व महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।