अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तराखण्ड देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार के आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक सम्पूर्ण राज्य संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा माल रोड तथा लक्ष्मेश्वर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर मौके पर नष्ट करायी गयी तथा सम्बन्धित विक्रेता को चेतावनी दी गयी।
जांच हेतु लिए नमूने
इस निरीक्षण में जांच हेतु 04 खाद्य नमूने (आटा, मसाला, बिस्कुट व गेंदा) लिये गये। जिन्हें अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा गया। बताया गया कि उक्त नमूनें जांच में फेल होने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।
अभियान में रहें शामिल
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नन्द किशोर व ईश्वर सिंह नेगी उपस्थित रहें।