अल्मोड़ा: बारिश के बाद जिले की यह पांच सड़कें बंद, 27 गांवों का सड़क से कटा संपर्क

अल्मोड़ा में मौसम में बदलाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

वहीं बारिश के बाद जिले में मलबा और बोल्डर गिरने से पांच सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर आवाजाही ठप रहने से 27 गांवों का सड़क से संपर्क कटा है और यहां की आठ हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सौधार-पनुवाद्योखन, हिलौना काने-खलपाटी, पिपना मन्हैत-डंगुला, टकोली बैंड-बालमा बडूरा, दौलाघट-रिखे सिलानी सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है।