अल्मोड़ा: जागेश्वर के प्रसिद्ध डंडेश्वर मंदिर में पूरी रात बन्द रहा गुलदार, अगली सुबह भागा, दहशत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगरों से लेकर पहाड़ों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। वहीं गुलदार के आतंक से लोगों में भी दहशत बढ़ रही है।

मंदिर के अंदर घुसा गुलदार

मिली जानकारी के अनुसार जागेश्वर धाम के पास स्थित प्रसिद्ध डंडेश्वर मंदिर में गुलदार रात भर बंद रहा। अगली सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे पुजारी ने मुख्य चैनल खोला तो गुलदार वहां से भागा। दरअसल आरती के बाद पुजारी किसी काम से मंदिर परिसर के पास गए थे। इसी दौरान एक गुलदार मंदिर के भीतर घुस गया जिसकी भनक पुजारी को भी नहीं लगी। अगली सुबह गुलदार मन्दिर से भागा। वहीं इस खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गुलदार को पकड़ने की मांग

जिस पर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, नारद भट्ट, राम प्रसाद ने क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग वन विभाग से की है।