अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के अर्न्तगत शीतला आजीविका स्वायत्त सहकारिता विकास खण्ड हवालबाग जनपद अल्मोड़ा के शीतला सहकारिता द्वारा दिनांक 26/08/2023 को 8वीं वार्षिक साधारण आम सभा का आयोजन देवलीखान के कार्यालय में किया गया।
सहकारिता की ओर से हुआ इतना व्यवसाय
जिसमें विकास खण्ड हवालबाग रीप परियोजना स्टाफ के द्वारा प्रतिभाग किया गया। वार्षिक आम सभा का उद्घाटन दीप प्रजवलित करते हुए अध्यक्ष निर्मला तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में रीप स्टाफ मूल्यांकन एवं अनुश्रवण भारत जोशी एवं आजीविका समन्वयक भारत गैरोला एवं एग्री बिजनेस कमल जोशी एवं सहकारिता समन्वयक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट तथा आजीविका सुगमकर्ता काजल बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। संचालक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया एवं 3 न्याय पंचायत के 16 गांव से 41 उत्पादक समूह के 410 शेयर धारक में से 75 समूह सदस्यों द्वारा आम सभा में प्रतिभाग किया गया। बैठक में अध्यक्ष निर्मला तिवारी द्वारा सहकारिता का परिचय देते हुए वित्तीय वार्षिक प्रगति की जानकारी दी गयी तथा सहकारिता की ओर से पिछले वित्तीय वर्षों में 7120215 का व्यवसाय किया गया जिसमें 396426 के लाभ की जानकारी दी गयी।
परियोजना की गतिविधियों की दी जानकारी
इसके साथ ही सहकारिता द्वारा दुग्ध व्यवसाय मडुवा व्यवसाय सब्जी व्यवसाय इत्यादि का व्यवसाय किया जा रहा है। आजीविका समन्वयक सुरेन्द्र बिष्ट द्वारा आगामी व्यवसाय के बारे मे बताया गया तथा ब्लॉक स्टाफ द्वारा रीप परियोजना के गतिविधियो के बारे मे जानकारी दी गयी।
सदस्यों की सुनी समस्याएं
सभी सदस्यों के विचार एवं समस्याओं को सुना गया तथा उन्हे उनके विचारो से अवगत कराते हुए जानकारी दी गयी। अन्त में अध्यक्ष द्वारा बैठक सभा का धन्यवाद करते हुए समापन किया गया।