अल्मोड़ा: भारी बारिश और तूफान से हुक्का क्लब मंच क्षतिग्रस्त, हुआ नुकसान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल सोमवार को दोपहर बाद तेज बारिश और आंधी-तूफान से काफी नुकसान की खबर सामने आई है।

भारी बारिश से संस्था को नुकसान

इस नुकसान से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। वहीं कल शाम आई भारी बारिश और तूफान के कारण श्री लक्ष्मी भंडार (हुक्का क्लब) का मंच भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे संस्था को काफी नुकसान हुआ है।

समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं हुई रद्द

बताया गया है कि इस कारण संस्था द्वारा आगामी 06 सितंबर और 07 सितंबर को आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव 2023 स्थगित किया गया है। साथ ही होने वाली समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी रद्द कर दी गई है।