अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी शैलेश मटियानी को शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रभाकर जोशी हुए सम्मानित
जिसमें उन्हें इस पुरस्कार से राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सम्मानित किया।
कई पुरस्कारों से हुए हैं सम्मानित
नगर के रानीधारा मोहल्ला निवासी डॉ. जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व में कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में डॉक्टरेट डॉ. जोशी ने वर्ष 2003 में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत से अध्यापन कार्य शुरू किया था। एक बेहतरीन मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी आदि कई प्रतियोगिताओं में कई छात्र-छात्राओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाई है।
लोगों ने जताई खुशी
जिस पर उनको शैलश मटियानी पुस्कार से नवाजे जाने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीईओ अंबादत्त बलौदी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक अत्रेश सयाना, खंड शिक्षा अधिकारी पीएस जंगपांगी, प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, डॉ. बीसी पांडे, डॉ. गोपाल सिंह गैड़ा, जेपी तिवारी, विनोद कुमार राठौर आदि ने खुशी जताई है।