अल्मोड़ा: स्कूटी से घर लौट रहे दुकानदार पर घर से 100 मीटर की दूरी पर आई मौत, ट्रक ने मारी टक्कर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक स्थानीय दुकानदार को ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

स्कूटी सवार को ट्रक ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत के राय एस्टेट निवासी राकेश सिंह देव (51) पुत्र फते सिंह रोडवेज स्टेशन के पास जलपान की दुकान चलाते थे। बीते बुधवार की देर रात वह दुकान से घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जब यह हादसा हुआ तब वह घर से महज 100 मीटर दूरी पर थे। इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खंगाले जा रहें सीसीटीवी कैमरे

इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वहीं सीओ रानीखेत ने बताया कि शक के आधार पर एक ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।