अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में बीते कल गुरुवार को हिंदी दिवस पर अंतर सदनीय हास्य नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
हास्य नाटक प्रतियोगिता का आयोजन
इसमें विद्यालय के चार सदनों की टीमों ने भाग लिया। इस दौरान फ्री स्टाइल गवाही, यमराज सभा, अंधेर नगरी चौपट राजा, रेलवे पूछताछ पर आधारित हास्य नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस संबंध में प्रधानाचार्य आसिम अली ने बताया कि प्रतिभागियों को 16 सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।