अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज पर्वतीय सस्ता गल्ला संघ अल्मोड़ा ने खाद्य कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहीं यह बात
ज्ञापन में कहा कि दिनांक 15 सितम्बर 2023 को पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति जनपद अल्मोड़ा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिले के स्थानीय इकाईयों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्योंकि सरकार / उत्तराखण्ड शासन द्वारा बार-बार अनुरोध के पश्चात् भी विक्रेताओं के लम्बित बिलों जिसमे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का सात माह का तथा केन्द्रीय खाद्य योजना के छह माह के बिलों का जानबूझकर भुगतान न कर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। वे सरकार के इस उदासीन रवैया से आहत हैं।
दी हड़ताल की चेतावनी
जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर विक्रेताओं के बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अल्मोड़ा जनपद के सभी विक्रेता 01 अक्टूबर 2023 से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल में चले जायेंगे तथा इस सम्बन्ध में यदि कार्डधारकों को कोई असुविधा होगी तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। साथ ही यदि विभाग द्वारा किसी भी दुकान में माह अक्टूबर 2023 को खाद्यान्न जबरदस्ती उतारने की कोशिश की गयी तो उसका कड़ा विरोध किया जायेगा और खाद्यान्न को वापस कर दिया जायेगा। यदि इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा किसी भी विक्रेता का उत्पीड़न किया गया तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा तथा विभाग में तालाबंदी कर दी जायेगी।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर संजय साह ‘रिक्खू जिला अध्यक्ष, केशर चन्नी महामंत्री, नारायण सिंह, भीमा पवार, मनोज वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, सुरेश सांगा, दिनेश गोयल सलाहकार, गिरीश तिवारी, अभय साह प्रदेश संयोजक, दिनेश जोशी, भीमा पवार, बिशन सिंह मौजूद रहे।