अल्मोड़ा: नंदा देवी मेले के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी, 12 दुकानों से जब्त किया प्रतिबंधित प्लास्टिक, वसूला जुर्माना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 21/9/2023 को शेर बाजार, चौक बाजार, लाला बाजार व नन्दादेवी क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की छापेमारी की गई।

12 दुकानों में मिली सिंगल यूज प्लास्टिक

जिसमें नन्दादेवी मेले में दुकानों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक 12 दुकानों में पकड़े जाने पर 2400 रूपए जुर्माने के रूप में नगद वसूली की गयी। साथ ही दुकानदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज रद्द प्लास्टिक का प्रयोग न करने व भविष्य में प्रयोग करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना पालिका द्वारारा किया जायेगा।

यह लोग रहें मौजूद

इस छापेमारी में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य पर्यावरण पर्यावरण राजपाल पवार, पर्यावरण पर्यवेक्षक दीपक, राजेश,व पाके कर्मचारी रमेश तिवारी, अनिल आदि उपस्तिथ रहें।‌