अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल रविवार को अखिल भारतीय शिक्षक संघ की पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा अल्मोड़ा पहुंची। यह रथ यात्रा रानीखेत से अल्मोड़ा पहुंची।
रैमजे इंटर कॉलेज में हुई सभा
इस रैली में शामिल सभी जनपदों के शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ रैमजे इंटर कॉलेज में सभा जिसमें बड़ी संख्या में अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत सहित अन्य जनपदों के शिक्षक शामिल रहे।
कहा पेंशन हमारा अधिकार है
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष किशोर जोशी ने सरकार को कोसते हुए कहा कि एक दिन के लिए सांसद या विधायक चुने जाने पर उन्हें आजीवन पेंशन मिलती है, लेकिन अपने जीवन के कई साल जनता की सेवा में लगाने वाले कार्मिकों को पेंशन देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का संविधान कर्मचारियों को पेंशन पाने का अधिकार देता है। पेंशन उनके भविष्य की गारंटी है लेकिन सरकार ने संविधान को ताक पर रखकर पेंशन बंद कर दी जो कि उनकी वृद्धावस्था का सहारा है। साथ ही कहा कि पेंशन हमारा हक है, इसे हम लेकर रहेंगे।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर मंत्री जगदीश भंडारी, मनोज बिष्ट, प्रकाश जोशी, बलवंत अधिकारी, मोहन पांडे, हरीश फुलेरिया, गिरजा भूषण जोशी, भुवन सिराड़ी, अनिल कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद, निरंजन कुमार, रमेश वर्मा, दयाल सिंह, रश्मि, राधा आदि मौजूद रहे।