अल्मोड़ा: आवारा गायों पर नियंत्रण लगाने को लेकर शुरू हुआ ऑपरेशन कामधेनु का नहीं दिख रहा असर, बाजार में घूम रहे टैग लगे जानवर- सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे

अल्मोड़ा में आवारा जानवरों से सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कहा है कि आवारा गायों पर नियन्त्रण व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई पर इसके बाद भी टैग लगे जानवर बाजारों मे घूम रहे है।

ऑपरेशन कामधेनु का नहीं दिख रहा असर

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने कहा कि, सरकार द्वारा प्रदेश मे ऑपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है। लेकिन इस पर अल्मोड़ा जनपद में ऑपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है। इस मामले को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद मोनू साह भी लगातार उठाते रहे है। अभी भी पालिका प्रशासन सोया हुआ है। जिससे बाजारों मे टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है‌। इसके अलावा सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी बढ़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग और नगर पालिका से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके।

सरकार उठाए सख्त कदम

उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं को नियन्त्रित करने के कई उपाय किये जा रहे है। लेकिन ये उपाय धरातल मे नही दिखाई दे रहे है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इन गौ स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है। साथ ही कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे,और यदि जरूरत पड़ी तो शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।