अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनाव होने हैं। जिसकी सरगर्मी तेज हो गई है।
इस दिन होंगे चुनाव
इसी क्रम में वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट गिरीश पंत के निर्देशानुसार चुनाव हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रकाश पंत, निर्मल जोशी व आवजर्वर के रूप में जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट महेश परिहार को शामिल किया गया है। चुनाव समिति के प्रकाश पंत ने अपने दायित्व को स्वीकार करते हुए , चुनाव नियमावली, कार्यकारिणी पदाधिकारियों का विवरण और मतदाता सूची तैयार कर सदस्यों के अवलोकन हेतु उपलब्ध करा दी गई है।
19 दिसंबर को मतदान और चुनाव घोषित
तय कार्यक्रम के अनुसार आगामी 19 दिसंबर को मतदान होगा। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।
