अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल रविवार को बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित हुई। जो मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई।
बैठक का आयोजन
इस बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाई पड़ी गई और उसकी पुष्टी की गयी। इस बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी वैशाखी मेले का आयोजन भव्य रुप से किया जायेगा। वैशाखी मेला 18 मई रविवार को सम्पन्न होगा।
विशाल भंडारे का आयोजन
साथ ही सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि 17 मई शनिवार को रुद्र पाठ किया जायेगा। रामचरितमानस का पाठ प्रारम्भ किया जायेगा जो रविवार को सम्पन्न होगा। रविवार को हवन के पश्चात प्रसाद भण्डारे का आयोजन होगा। वैशाखी मेले की तैयारी प्रारम्भ कर दी गई है।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
रामायण की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुष्कर सिंह कनवाल, अनिल कनवाल रविन्द्र कनवाल, राहुल कनवाल एंव राजेन्द्र सिंह बिष्ट को दी गई है। मेले से पूर्व मंदिर में रंग रोगन का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। जिसके लिये हरीकृष्ण खन्नी, मनोज वर्मा, अभय साह व मुरारी अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गयी है।
किया यह आग्रह
इसके अलावा कहा कि मेले में काफी भक्तों का आवागमन होगा। जिस पर लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया गया है कि वह बेतालेश्वर से पांडेखोला मोटर मार्ग को शीघ्र ठीक करवाये ताकि किसी को किसी तरह की असुविधा न हो। मेले के सफल संचालन हेतु मई के प्रथम सप्ताह में एक बैठक और की जायेगी। जिससे तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सकें। सम्पूर्ण मेले का आयोजन मंदिर श्री महन्त कैलाश गिरी महाराज, राहुल गिरी महाराज, मंदिर अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, कैलाश जोशी, कमलेश जोशी व मनोज वर्मा की देख रेख में सम्पन्न होगा।
रहें उपस्थित
इस बैठक में राहुल गिरी महाराज, रामअवतार अग्रवाल, कैलाश जोशी, हरिकृष्ण खन्नी, मुरारी अग्रवाल, दिनेश गोयल, कुन्दन सिंह बिष्ट मनोज वर्मा, नरेन्द्रलाल साह राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक तिवारी, मनीष साह, मनोज साह, प्रकाश बिष्ट, रविंद्र कनवाल, दिनेश पाण्डे, दिनेश जोशी (कछ) हेमंत रावत, अभय साह, अनिल कनवाल, विजय रावत, पूरन चन्द्र काण्डपाल, भूपाल सिह गड़िया, सागर रावत आदि उपस्थित रहें।