अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा सोनू कुमार ने जरूरी जानकारी दी।
हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम में हुई प्रतियोगिताएं
जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि बीते कल सोमवार को खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अन्डर-14/17 एवं अन्डर-20 बालिका वर्ग की ताईकण्डो, टेबल टेनिस एवं बाक्सिंग प्रतियोगिता प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्टस स्टेडियम अल्मोड़ा किया गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अन्डर-14 बालिका एकल टेबल टेनिस में प्रथन स्थान अंक्षिता पाण्डे, द्वितीय स्थान सुगन्धा आर्या एवं तृतीय स्थान वैभवी पेटशाली ने प्राप्त किया। अन्डर-20 बालिका एकल टेबल टेनिस में प्रथन स्थान भूमिका किरौला, द्वितीय स्थान उर्मिला किरौला को मिला। अन्डर-14 ताइक्वांडो भार वर्ग 41-44 किग्रा में प्रथम स्थान खुशी किरौला, द्वितीय स्थान हिमानी बाराकोटी एवं तृतीय स्थान कृतिका शर्मा व एलिस को मिला। बाक्सिंग अन्डर-14 36-38 किग्रा में प्रथम स्थान रिधिमा एवं द्वितीय स्थान तन्वी ने प्राप्त किया।