अल्मोड़ा: भू- कानून और मूल निवास को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया में शनिवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आम सभी की।

कहीं यह बात

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भू-कानून नहीं होने से राज्य में बाहरी लोगों की तादात बढ़ती जा रही है। राज्य की आम जनता इससे त्रस्त है। राज्य में युवाओं का पलायन बढ़ता जा रहा है। सभा में भू-कानून के लिए जन संपर्क करने और आंदोलन की शुरुआत करने पर भी चर्चा हुई। सभी राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने, 1950 के आधार पर मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर पान सिंह बिष्ट, मनोज धौनी, गोपाल जोशी, भुवन चंद्र पांडे, हरीश जोशी, विपिन गिरी, भोपाल सिंह, पुष्कर सिंह, खीम सिंह मेहरा, गगन कैड़ा, प्रदीप कैड़ा, महेश तडियाल, हेमंत वर्मा, हिमांशु, गोपाल रावत ,हरीश बिष्ट, लोकेश जोशी आदि मौजूद रहे।