अल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन की बदहाली पर विभिन्न संगठनों ने जताया आक्रोश, निकाला मशाल जुलूस, दिया यह अल्टीमेटम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में विभिन्न संगठनों ने क्वारब डेंजर जोन की बदहाली पर आक्रोश जताया है।

कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार जिस पर सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नंदा देवी परिसर से थाना बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। लोगों में पहाड़ के तीन जिलों की लाइफ लाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो जिलों की सीमा पर बसे क्वारब डेंजर जोन की बदहाली पर आक्रोश बना हुआ है। साथ ही नंदा देवी मंदिर परिसर पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ से मैदान को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन पिछले एक साल से क्वारब के समीप पहाड़ी दरक रही है। इससे आए दिन एनएच पर यातायात ठप पड़ रहा है। वहीं पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और बोल्डर गिरने से यात्री जान हथेली पर लेकर आवागन कर रहे हैं। जबकि भार वाहनों पर प्रशासन की ओर से क्वारब पर आवागमन में रोक लगाई है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। खाद्यान्न से लेकर भवन निर्माण सामग्री मंहगी हो गई है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। कहा कि इसको लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

दी यह चेतावनी

जिसके बाद अब चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया और क्वारब पर सभी वाहनों का आवागन सुचारू नहीं किया गया तो अल्मोड़ा और बागेश्वर की बाजार बंद कर विरोध जताया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।