अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 07.09.25 को झांकरसेम मोड़ जागेश्वर के पास एक वाहन अनियंत्रित हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एक व्यक्ति की मौत
मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 02 बजे के आसपास छोटा हाथी न0- UP14QT 8045 वाहन अल्मोड़ा से पिथोरागढ जा रहा था। जो झांकरसेम मोड़ जागेश्वर के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क से 150 मीटर नीचे गिर गया। जिसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया। जिसमें चालक अमित कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम समाना थाना कपूरपुर जिला हापुड़ व सोनू उर्फ सतेन्द्र कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम अतरौली थाना भोजपुर गाजियाबाद को निकालकर CHC धौलीदेवी लाया गया है। जहां ड्राक्टर ने अमिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सोनू कुमार का ईलाज चल रहा है।
रेस्क्यू टीम
थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व पुलिस टीम रहीं।