अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस का सत्यापन अभियान
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में, प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय टीम द्वारा दिनांक- 12/12/2025 को धारानौला क्षेत्र में किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों को किराए पर रखने वाले 02 मकान मालिकों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹ 10-दस हजार के कुल 20 हजार की चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।