अल्मोड़ा: वनाग्नि सुरक्षा हेतु विक्टर मोहन जोशी स्कूल में मनाया गया ‘औड़ दिवस’, पाठ्य-पुस्तक वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन

अल्मोड़ा: जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में बीते कल बुधवार को विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एन.टी.डी. में ‘औड़ दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।

औड़ दिवस का आयोजन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वनाग्नि (जंगलों की आग) से होने वाले नुकसान और इसके बचाव के प्रति जागरूक करना था।‌ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद राधा मटियानी और संरक्षिका हेमलता वर्मा उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या रेनू टम्टा एवं समस्त शिक्षिकाओं ने छात्राओं को वनाग्नि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वक्ताओं ने जोर दिया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जंगलों को आग से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

​जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं के बीच कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें मुख्य रूप से पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता व‌ जागरूकता रैली शामिल रही। स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाल कर जन-सामान्य को जागरूक किया। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

​रहें उपस्थित

​इस अवसर पर राधा मटियानी (पार्षद, N.T.D.), हेमलता वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्या रेनू टम्टा समेत शिक्षिकाएं उषा जोशी, प्रेमा तिवारी, स्वरूप कुमारी और हिमानी पंत उपस्थित रहीं।

पाठ्य-पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन

​शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम दिन विक्टर मोहन जोशी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, एन.टी.डी. में छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अल्मोड़ा और माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड, देहरादून के आदेशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। नए सत्र की शुरुआत के अवसर पर विद्यालय में एक औपचारिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षावार छात्राओं को उनकी पाठ्य-सामग्री सौंपी गई।