अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया प्रीमियर लीग-2025 जारी है।
पहले मैच के नतीजे
जिसमें आज सातवे दिन का पहला मैच विक्टोरिया व शिव शक्ति के बीच खेला गया। जिसमें शिव शक्ति टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए, लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम विक्टोरिया ने तेजी से रन बनाते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 14.5 ओवरों में ही आसानी से 200 रन बना कर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह टीम विक्टोरिया ने 8 विकेट से मैच में बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच टीम विक्टोरिया के ऑल राउंडर जतीन विर्क रहे जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया व बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 68 रनों की तेज पारी खेली।
दूसरे मैच के नतीजे
वही आज का दूसरा मैच वेद वॉरियर्स व गुरुड़ाबाज लायंस के बीच खेला गया, जिसमें वेद वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गुरुड़ाबाज लायंस टीम ने 18.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेद वॉरियर्स की टीम 15.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 129 रन बना सकी। इस तरह गुरुड़ाबाज लायंस ने 65 रनों से मैच जीत लिया। मैन आफ़ द मैच गुरुड़ाबाज लायंस टीम के स्पिन गेंदबाज करन रहे जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
यह रहें मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव व पूर्व सभासद गिरीश नाथ गोस्वामी रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी।
मैच में अम्पायर की भूमिका में सत्येन्द्र कुमार सिंह व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर की भूमिका में मयंक, अभय रहे। उद्घोषक की भूमिका में अनिल टम्टा रहें। ग्राउंड्स मैन किशन लाल रहें।
रहें मौजूद
इस अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सचिव जगदीश चौहान, उपाध्यक्ष ललित कनवाल, कोषाध्यक्ष रोहित भट्ट, गौरव कुमार, दीप चंद्र जोशी, पप्पू जोशी, अनिल कनवाल, सूरज परिहार, नरेंद्र बगड़वाल, आबिद अली, संजय वर्मा, संगम पांडे, प्रकाश जोशी, मदन रावत, शंकर जोशी, राजेंद्र राणा, अतुल वर्मा, उज्ज्वल जोशी आदि मौजूद रहें।