अल्मोड़ा: विजयदशमी: बुराई पर अच्छाई की जीत, जले रावण परिवार के पुतले

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल मंगलवार 24 अक्टूबर को धूमधाम से दशहरा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नगर में पुतलों की झांकियां निकाली गई। जिसके बाद एसएसजे परिसर के जूलाॅजी प्रांगण में पुतलों का दहन किया गया।

धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

अल्मोड़ा नगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया। माताओं की भी शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद नगर से रावण परिवार के पुतले निकाले गए। इसके बाद रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।