अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में दिनांक 29.12.2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंच सुनिश्चित करने के लिये तथा आउटरीच हेतु गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन गांधी पार्क, माल रोड अल्मोड़ा में किया गया।
कार्यक्रम का किया संचालन
इस कार्यक्रम का संचालन भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी एवं सिटी शान्ता गुरुरानी मिशन मैनेजर नगर पालिका परिषद, अल्मोडा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका अन्तर्गत संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
दी यह जानकारियां
इस कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत सूचीबद्ध चिन्हित योजनाओं यथा-पी०एम०स्थनिधि, पी० एम० आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम मुद्रा लोन, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, अमृत 20 योजना, आयुष्मान भारत, तथा निकाय स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान विकसित संकल्प मात्रा आई०ई०सी०वाहन के द्वारा चलचित्र के माध्यम से कंन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही प्रदान की गयी ऑन स्पाट सेवाओं का लाभ जनता द्वारा उठाया। शिविर में उज्जवला योजना के तहत 02 लाभार्थी तथा पी०एम०स्वनिधि के 05 लाभार्थियों द्वारा क्यू०आर कोड़ बनाकर लाभ प्राप्त किया।
योजनाओं की दी जानकारी
इस आयोजित शिविर में प्रथम दिवस में लगभग 300 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग, समाज कल्याण विभाग, क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, आयुर्वेद एवं युनानी विभाग, उद्योग विभाग, एवं पशुपालन विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाये गये तथा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बे०एन०यू०एल०एम० के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामाग्री के स्टाल भी शिविर में लगाये गये। “विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों द्वारा व्यक्तिगत सफलता की कहानियों के साथ-साथ, मेरी कहानी, मेरी जुबानी प्रस्तुत की, जो उनके जीवन में सरकार की प्रमुख योजनाओं द्वारा लाये गये परिवर्तन का एक प्रमाण है।
यह लोग रहें उपस्थित
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अमित साह, नगर अध्यक्ष भाजपा, निर्वतमान सभासद, मनोज जोशी, ललित लटवाल, अध्यक्ष डी०सी०बी०, रवि रौतेला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला मंत्री विनीत बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, चिकित्सा विभाग से मनोरमा डिगरी, अर्जुन सीजवानी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गोविन्द प्रसाद, बाल विकास कार्यकम अधिकारी विनिता सक्सेना, श्रम विभाग से प्रकाश सिंह भाकुनी, होम्योपैथिक विभाग से कमला आर्या, उद्योग विभाग से संजीव कुमार, अर्जुन सिंह बिष्ट नगर महामंत्री भाजपा, कैलाश गुरुरानी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों/अधिकारियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, पी०एम०स्वनिधि योजना के लाभार्थी, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के कर्मचारी, क्षेत्रीय जनता सहित लगभग 300 लोग उपस्थित रहे।